
गरोठ। जिला मुख्यालय से लगभग 100 क़िमी की दुरी पर गरोठ तहसील मे बरखेड़ा लोया रोड़ पर बेसिक स्कूल ग्राउंड पर स्थित एक अत्यंत प्राचीन कालीन अद्धभूत भू – स्तंभ स्थित हैं।
इस भू लेख पर उत्कीर्ण एक मानव आकृति, चन्द्रमा, एव एक पशु की आकृति के अलावा एक प्रचीन लिपी मे कुछ लिखा हुआ हैं। जो आज तक पड़ी नहीं जा सकी है। स्थानीय लोगों और किवदंति के अनुसार भू सतंभ निकटस्थ बंजारा गांव के एक बंजारा परिवार से सबंधित है। जिस ने अपना धन और ज़रूरी मानचित्र इस भू स्तंभ के आसपास नीचे कही दबा कर रखा है।
कई बार इस भू- जंग को भी देखा गया है। लेकिन प्राचीन कालीन लेख़ और पुरातात्विव् अध्ययन की दृष्टि से यह भू स्तंभ एक प्राचीन कालीन व्यापारिक मार्ग पर स्थिति है। यह मार्ग भारत को पशिम मार्ग को पूर्वी स्थान से जोड़ता है। यहाँ रास्ते मे यह भू- स्तंभ व्यापारियों को दिशा देने के लिये शायद लगाया गया होगा।
यह स्थान प्राचीन काल मे गुजर्र प्रतिहार वंश का राज्य था। इस स्तंभ पर उत्कीण एक मानव आकृति जिसके हाथ मे एक औजार सा लगता हैं। जो शायद गुर्जर प्रतिहार वंश का है जो दिशा बताने का काम करता होगा। अगर हम गुर्जर प्रतिहार वंश के सिक्के को देखे तो हम को इस सतंभ से मिलते जूलते है ।
पर्यटन की दृष्टि से और इतिहास की दृष्टि से ये एक महत्तवपूर्ण है।
अवलोकनकर्ता
मनोज कुमार देसाई
सहायक प्राध्यापक ( इतिहास )
सविता देवी स्मर्ति जायसवाल
महाविद्यालय शामगढ़ (म. प्र.)
Mobile : 9893858270
ईमेल : [email protected]