
मंदसौर निप्र। नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, उपाध्यक्ष सुनिल जैन , सीएमओ हिमांशु भट्ट, गरीबी उन्मूलन समिति सभापति श्रवण रजवानिया ने बताया कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के मुख्य आतिथ्य में 6 अप्रैल को ग्वालियर में मात्र 5 रूपए में भरपेट भोजन देने की योजना पं दिनदयाल उपाध्याय रसोई केन्द्र का उदघाटन होगा।
इस कार्यक्रम का पूरे मप्र के जिला मुख्यालयो पर एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा। नगर पालिका परिषद द्वारा भी 6 अप्रैल प्रातः 10 बजे गोल चैराहा पर प दिनदयाल रसोई केन्द्र का शुभारंभ किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण नगर पालिका परिषद द्वारा किया जायेगा। नगर पालिका द्वारा आज 1 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को स्थागित किया गया है। सभी गणमान्य नागरिकगण दिनांक 6 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।