
जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की व्यवहार और मन बडा होना चाहिये- पूर्व सांसद सुश्री नटराजन
मंदसौर। विगत 13 जून को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीडित पक्ष के साथ पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया के साथ एसपी श्री मनोजसिंह द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के खिलाफ कल कांग्रेस ने विशाल धरने का आयोजन किया। यह धरना सुबह 11 बजे गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यालय के सामने बने विशाल पांडाल में शुरू हुआ। पांडाल में सत्यमेव जयते एवं ईश्वरल अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान के सूत्र वाक्य महात्मा गांधी के चित्र के साथ लगाये गये। पूर्व सांसद व अखिल भारतीय पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष सुश्री मीनाक्षी नटराजन की अगुवाई में बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो ने एकमत से जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोजसिंह के व्यवहार की निंदा की। इस दौरान महामहीम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपते हुये योग्य कार्यवाही की मांग की गयी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायकगण श्री नवकृष्ण पाटील, श्रीमती पुष्पा भारतीय सहित बडी संख्या में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियो ने सहभागिता कर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। धरने के उपरांत महामहीम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया। ज्ञापन का वाचन पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील ने किया। धरने के दौरान विधायक श्री हरदीपंिसंह डंग को जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोजसिंह से चर्चा हेतु संदेश प्राप्त हुआ। इस पर से पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, कांग्रेस नेता श्री महेन्द्रंिसंह गुर्जर, श्री श्यामलाल जोकचंद्र, श्री कमलेश सोनी आदी की पुलिस अधीक्षक श्री मनोजसिंह से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान श्री मनोजसिंह ने कहा कि 13 जून की घटना अकस्मात हुई थी जिसमें उनका किसी का अपमान करने का इरादा नही था। किन्तु जो कुछ हुआ उसके लिये मैं सोरी बोलता हूं। अब इस विषय को यही समाप्त समझा जाये। पुलिस अधीक्षक से चर्चा उपरांत संतुष्ठ हुये कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पर आकर इसकी जानकारी दी और आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।
इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि लोकतंत्र में पीडित हो या फिर नागरिक सभी को जिम्मेदार वर्ग के समक्ष जाकर बात कहने और कहने का अधिकार है। जो व्यक्ति जितने बडे पद पर बैठा हो उसका दायित्व है कि उसका आचरण और व्यवहार उसी के अनुरूप हो। एसपी मनोजसिंह द्वारा किये गये व्यवहार से यह बात साफ होती है कि जब देश की सबसे पुरानी राजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष के साथ अगर यह स्थिति है तो पीडित पक्ष या आम नागरिको द्वारा न्याय की गुहार लगाने के मामले में उनके साथ क्या व्यवहार होता होगा। पूर्व सांसद सुश्री नटराजन ने कहा कि हम पुरी तरिके से अपनी बात गांधीवादी तरिके से कहते हुये इस पुरे मामले में गांधीवादी रूप से ही आगे बढेगे, गांधीवादी विचारधारा में वह शक्ति है कि वह किसी भी व्यक्ति का आचरण और व्यवहार बदल सकती है। इस दौरान उन्होनें उपस्थित कांग्रेसजनो द्वारा एसपी के विरूध्द व्यक्त किये गये आक्रोश का सम्मान करते हुये आगे लढाई लडने का संकल्प व्यक्त किया।
इससे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया ने कहा कि मेरे द्वारा ग्राम ऐरा के पीडित पक्ष के साथ एसपी साहब से मिलने का समय मांगा गया। एसपी साहब द्वारा बकायदा मिलने का समय दिया और कुछ देर हमारी बात भी सुनी लेकिन पीडित पक्ष द्वारा इस मामले में पुलिस विभाग के एक व्यक्ति की भूमिका पर सवाल खडे किये उसके बाद उनका व्यवहार न केवल बदला बल्कि आपसी सदभाव की मर्यादाये भूलकर वार्तालाप करने लगे। श्री रातडिया ने कहा कि मेरे मन में उनके द्वारा किये गये व्यवहार के चलते कोई दुभावना नही है लेकिन आम कांग्रेसजनो की भावना को दर किनार नही किया जा सकता है।
विधायक श्री हरदीपसिंह डंग ने कहा कि वर्तमान समय कहने का नही है बल्कि इस प्रकरण मे कुछ करने का है। एसपी द्वारा जिस व्यवहारिकता की सीमा लांघी गयी उसे देखकर इस मामले में पुरी लडाई लडी जाये। श्री डंग ने इस दौरान एसपी द्वारा माफी नही मांगे जाने तक धरना जारी रखने का आव्हान करते हुये स्वयं धरने पर निरंतर बैठे रहने की घोषणा की।
पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि कांग्रेस दल की लंबे समय तक सत्ता में रहे लेकिन राजनैतिक शिष्टता व लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सदा रक्षा की है। उन्होनें जोर देते हुये कहा कि वर्तमान में सर्वत्र आपत्तिजनक व्यवहार की घटनाये सामने आ रही है, आम आदमी की पीडा को सुनने वाला कोई नही है।
पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील ने कहा कि जिस तरिके से राहुलजी की सभा के बाद भाजपा के साथ ही अधिकारी वर्ग जो आचरण कर रहा है उससे साफ होता है कि वर्तमान सरकारे किस व्यवस्था की पक्षधर है। श्री पाटील ने एसपी पर राजनैतिक रूप से कार्य करने का आरोप लगाते हुये कांग्रेसजनो से संघर्ष हेतु आव्हान किया। पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय ने कहा कि पुलिसकर्मियो का ऐसा व्यवहार नही होता है खासकर बडे पद पर बैठे अधिकारी का। एसपी ने जो आचरण किया है उसकी जितनी निंदा की जाये कम है।
इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षगण मुकेश काला, श्री राजेन्द्रसिंह गौतम, कांग्रेस नेता श्री राजेश रघुवंशी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता श्री श्यामलाल जोकचंद्र, वरिष्ठ नेता श्री ओमसिंह भाटी, देवेन्द्र परिहार, किसान नेता अमृतराम पाटीदार, सीतामउ ब्लॉक कांग्रेेस अध्यक्ष गोविंदसिंह पंवार, किशोर पाटीदार, अजहर हयात मेव, श्री सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया, माकेटिंग अध्यक्ष श्री कुलदीपंिसह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता श्री कांतिलाल राठौर, श्री अजीत जैन, कयामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री समरथ गुर्जर, वरिष्ठ नेता श्री सोभाग्यमल जैन, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीरचंद्र गुर्जर, जिला कांग्रेेस मिडीया प्रभारी सुरेश भाटी, सेवादल अध्यक्ष श्री जगदीपंिसह राजपूत, श्री गिरीश वर्मा, पूर्व पार्षद प्रीतिपालसिंह राणा, रफत पयामी, महेश पाटीदार, राजेश बंधवार, शाकेरा खेडीवाला, मंदसौर जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसोदिया, जिला महामंत्री राघवेन्द्रसिंह तोमर, अंबालाल ंिहंगोरिया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री अनिल संचेती, अनिल शर्मा, तरूण खिंची, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर, दिलीप तिल्लानी, इशरत शेख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बहमानंद पाटीदार, जंगीबाबु तंवार, कमलेश सोनी लाला, दलौदा सरपंच विपिन जैन, अजा विभाग प्रदेश संयोजक श्री संदीप सलोद, पत्रकार अजय लोढा, इंटक नेता सुरेन्द्र कुमावत, प्रकाश जैन कुचडौद, पार्षद रूपल संचेती, कमलेश जैन, सुरेश पाटीदार, दीपकसिंह चोहान, कोमलराम बगेरिया, तुलसीराम पाटीदार, वर्षा सांखला, युवा नेता राजेश सोलंकी, बसंतीलाल जैन, राजेश मंडवारिया, रमेश बिजवानी, योगेन्द्र जोशी, बीएस मीणा, मनजीतसिंह मनी, करणसिंह, मनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर पालिवाल, गोपाल बैरागी, युवा नेता श्याम गुगर, जिला कांग्रेस नीमच उपाध्यक्ष मंगेश सिंघई सहित अनेक कांग्रेस नेताओं से अपने विचार रखे।
इस अवसर पर मोहनसिंह चौहान, मदनलाल शर्मा, रमणिकलाल जैन, कमलेश पटेल, मनोज व्यास, देवेन्द्र योगी, सुदीप पाटील, पंकज जोशी, गोपालसिंह तोमर, हाजी रशीद, अश्विन रातडिया, निर्विकार रातडिया, विनोद शर्मा एडवहोकेट, पार्षद विजय गुर्जर, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि संजय राठौर, अशांशु संचेती, सिंधिया फेन्डॅस क्लब के अध्यक्ष श्री उज्जवल सक्सेना, राजनारायण लाड, मोहम्मद खलिल शेख,अजीत कुरारिया, बाबु खां मेव, शेलेन्द्र जोशी, तरूण शर्मा, असगर भाई मेव, कैलाश मनवानी, मदन मसानिया, विक्रम विद्यार्थी, बंशीलाल सोनी, रविन्द्र पाटीदार, रामचंद्र करूण, मनोहर नाहटा, विनोद मालवीय, दुगेश चंदेल, देवीलाल सोनावत, सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। धरने का संचालन नीलम वीरवाल ने किया व आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मो हनिफ शेख ने माना।
सुरेश भाटी