
बैठक में विशेष अतिथि के रुप में पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद हनिफ शेख, प्रेस क्लब सचिव ब्रजेश जोशी, समाजसेवी श्री दीपक पोरवाल, का भी ऑटो रिक्क्षा यूनियन के द्वारा साफा बांधकर स्वागत किया गया। बैठक में ऑटो रिक्क्षा चालको की समस्याय पर भी विचार विमर्श किया गया और इन समस्याओं के समाधान के लिये यूनियन को और सुदढ़ बनाने व अपनी समस्याओं के संबंध में समय- समय पर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार ने ऑटो रिक्क्षा यूनियन के सभी पदाधिकारियो व सदस्यो को परिचय पत्र सौपें तथा सभी पदाधिकारियो व सदस्यो का अपने हाथो से साफा बांधकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ऑटो रिक्क्षा यूनियन के संरक्षक दुर्गाप्रसाद माथुर, उपाध्यक्षगण अब्दुल रशीद मेव, सकलेन करार, बाबुभाई सब्जीफरोश, सचिव नाहरु मंसुरी, सहसचिव मो इस्लाम, कोषाध्यक्ष ऐजाज खान प्रवक्ता सुरेश जेसवार, संगठन मंत्री मो यूनूस शेख, फारुख मेव उस्ताद, प्रचार मंत्री लुकमान मेव, रईस खान भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में एयू फायनेंस वंहृपनी के संजय चैहान, महिन्द्रा फायनेंस वंहृपनी के दीपक धाकड़ को भी समय- समय पर ऑटो रिक्क्षा चालको की सहायता करने का स्वागत किया गया।
नपाध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार ने कहा कि ऑटो रिक्क्षा मंदसौर नगर की यातायात व्यवस्था के अनिवार्य अंग है। स्वूहृली बच्चो को घर से लाना हो या मेहमानो को बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन छोडना इन सभी कामो में ऑटो रिक्क्षा चालक हमारी पुरी सहायता करते है। ऑटो रिक्क्षा चालक जिस परिश्रम व सेवाभाव से परिवार का भरण पोषण करते है उसके लिये वे बधाई के पात्र है। लेकिन आज भी समाज का नजरिया ऑटोव टेम्पो चालको के प्रति नकारात्मक बना हुआ है। ऑटो रिक्क्षा चालको को जीवन में उसके काम के साथ- साथ अच्छे व्यक्तित्व के रुप में भी सम्मान मिले इसके लिये मैं पुरी क्षमता से आपके साथ खड़ा रहूंगा। आपने कहा कि ऑटो रिक्क्षा चालको को भी राष्ट्रीय पर्व पर उनकी ईमानदारीव कर्तव्य के आधार पर सम्मानित किया जाना चाहिये। ऑटो रिक्क्षा चालक मंदसौर में शांति व्यवस्था बनाये रखने व अपराधो को रोकने व जिला व पुलिस प्रशासन को पुरी मदद करते है। आपने मुो ऑटो रिक्क्षा यूनियन का अध्यक्ष चुना इसके लिये मैं आपका आभारी हूं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनिफ शेख ने कहा कि ऑटो रिक्क्षा चालको की समस्याओं का सभी मिलजुलकर समाधान करे। आज यूनियन के पदाधिकारियो व सदस्यो ने श्री बंधवार को अध्यक्ष पद पर चुना है मै इसके लिये बधाई देता हूं। श्री बंधवार राजनैतिक क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे है। यूनियन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश जोशी व काकाजी ऑटो मोबाईल के संचालक दीपक पोरवाल ने भी अपने विचार रखे। श्री पोरवाल ने इस मौके पर ऑटो रिक्क्षा चालको को अपनी वंहृपनी के द्वारा निः शुल्क सर्विसिंग सुविधा देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में यूनियन के उपाध्यक्ष श्री सकलेन करार ने ऑटो रिक्क्षा चालको की समस्याओं से अतिथियो का अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब सचिव ब्रजेश जोशी ने किया व आभार यूनियन के उपाध्यक्ष बाबुभाई सब्जी फरोश ने माना। उक्त आषय की जानकारी पत्रकार संजय भाटी ने दी है।