
किसान कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें भाजपा सरकार द्वारा लगातार किसानों पर किये जा रहे शोषण व अत्याचारों के विरोध में जिला कांग्रेस के तत्वावधान में किसानों को फसल बीमा दिलवाने को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन दिनांक 5 नवम्बर को डिगांव चौपाटी पर किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित किसान साथियों ने अपने-अपने क्षेत्र में किसानों के उपर भाजपा शासन व अधिकारियों द्वारा किये जा रहे शोषण के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी।
किसानों को भारी भरकम बिजली बिल देेने, किसानों को अधिक भाव में खाद बीज देने, कृषि मण्डी में किसानों की फसलों की कम लागत देने, विद्युत विभाग द्वारा किसानांे को अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर 3 हार्सपावर के 9 हजार रूपये लिये जा रहे है जबकि पहले 3600 में कनेक्शन दिया जाता था। किसानों और आम जनता को अनाप शनाप बिजली के भारी भरकम बिजली के बिल थमाये जा रहे है। इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा कर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विशेष रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीरचंद गुर्जर, कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसिंह भाटी, कांग्रेस नेता राजेश रघुवंशी, मल्हारगढ़ ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक खिंची, पूर्व अध्यक्ष विधानसभा युवक कांग्रेस तुलसीराम पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसौदिया, संजीत ब्लॉक अध्यक्ष कर्णसिंह चौहान, पूर्व सरपंच सतीश पाटील लदूसा, शंकरलाल आंजना करजू, भेरूलाल खचरानिया धमनार, तरूण खिची, अमृत पाटीदार, राजेश सौलंकी, हेमन्त शर्मा, सुरेन्द्र कुमावत, गिरीश वर्मा, राजू उणियारा, युनुस मेव, बालाराम गुर्जर आदि नेताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक में मोहनसिंह डांगी, बापूलाल डांगी, सज्जनसिंह सोनगरा, रमणीक पोखरना, गजराजसिंह सिसौदिया गरोठ, योगेन्द्र जोशी, अनिल विश्वकर्मा, गोपाल चौहान, भागीरथ चन्दवंशी, मुकेश गुर्जर, दिलीप शर्मा, शंकरलाल पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, कंवरलाल पाटीदार आदि किसान उपस्थित थे। संचालन अशोक खिंची ने किया। आभार शंभुलाल चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।