
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त 27 जुलाई 2018 को मंदसौर पहुंचेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह कार्यालय मंत्री दिलीप धनराज गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त दिनांक नई दिल्ली से इंटरसिटी ट्रेन से प्रातः 6ः30 बजे शामगढ़ स्टेशन पहुंचेगे, जहां सुवासरा, सीतामऊ होते हुए मंदसौर आयेंगे। श्री मस्त पशुपतिनाथ दर्शन पश्चात कृषि उपज मंडी में आयोजित प्रख्यात भागवत प्रवक्ता भीमाशंकर शास्त्री के गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा बैठक को संबंधित करेंगे। वहां से दोपहर तीन बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री मस्त के साथ मोर्चा के राश्ट्रीय कोशाध्यक्ष सुधीर त्यागी, राश्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मुकेष नरवाल सहित कई राश्ट्रीय एवं प्रदेष पदाधिकारी रहेेगे।