
यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री रावत ने चौपाल पर पहुॅचकर किया धरती पुत्रों का सम्मान
जिले की 427 पंचायतों में पहुॅची किसान सम्मान यात्रा
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मान यात्रा मप्र की 230 विधानसभाओं के साथ मंदसौर जिले की चारों विधानसभाओं में भी पहुॅची। सम्मान यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवानसिंह शक्तावत (फतेहगढ़) और जिला यात्रा प्रभारी मानसिंह माच्छोपुरिया के नेतृत्व में 427 पंचायतों तक पहुॅची।
यात्रा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत भी शामिल हुए। जिन्होने गांव की चौपाल पर पहुंचकर धरती पुत्रों का सम्मान किया। यात्रा में सांसद सुधीर गुप्ता ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम धाकड़, प्रदेश मंत्री कृष्णा यादव, हरि राम शाह,प्रदेश सहकार्यालय मंत्री हिम्मत डांगी भी उपस्थित रहें। चारों विधानसभाओं में क्षेत्रिय, विधायक द्वारा पूरे समय उपस्थित रहकर लगातार पांचवी बार कृषि कर्मण अवार्ड जितने पर धरती पुत्रों का आभार व्यक्त किया गया। यात्रा के दौरान सभी पंचायत स्तर पर भगवान श्री बलराम जी के चित्र और रथ में विराजित यमुना के पवित्र जल मथुरा की पावन रज (मिट्टी) तथा हल का विधिवत पूजन करवाया गया।
मंदसौर विधानसभा में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पूरी विधानसभा में किसानों का सम्मान किया गया। यात्रा में पूरे समय भाजपा जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान, मंडल भाजपा अध्यक्षगण नरेन्द्र पाटीदार, चन्द्रशेखर मण्डलोई, नरेश चन्दवानी, संजय मुरडि़या आदि उपस्थित रहें।
सुवासरा विधानसभा में यात्रा का प्रारंभ प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा किया गया था वहीं पूरी यात्रा में पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार के नेतृत्व में पूरी विधानसभा में चौपालों पर पहुॅचकर किसानों का सम्मान समारोह आयोजित किये गये।
मल्हारगढ़ विधानसभा में विधायक जगदीश देवड़ा एवं भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र चौरडि़या, किसान मोर्चा जिला महामंत्री भरतलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ चौपाल चौपाल जाकर धरती पुत्रों को पूरे आदर और सम्मान के साथ सांफे बांधकर सम्मानित किया गया। यात्रा में जिला पंचायत सदस्य निहालचंद मालवीय, जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय,मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा, जनपद अध्यक्ष मल्हागरढ़ निर्मला शरद जैन, भाजपा मंडल अध्यक्षगण राजेश दिक्षित आदि उपस्थित थे।
गरोठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ एवं क्षेत्रिय विधायक चन्दरसिंह सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रणजीतसिंह चौहान तथा किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश पाटीदार एवं विधानसभा प्रभारी राधाकिशन पाटीदार, चन्द्रप्रकाश पण्डा, अमरलाल मीणा का पूरी विधानसभा के धरती पुत्रों का सम्मान किया गया। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्षगण अजय तिवारी, राजेश सेठिया, कन्हैयालाल मतवाला एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षगण मांगीलाल पटेल, गोपाल रावत, विनित यादव आदि उपस्थित थे।