
मंदसौर। शांति का टापू कहा जाने वाला शहर अब दिन प्रतिदिन अशांत क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर होता जा रहा है।
बुधवार को ग्राम अलावदाखेड़ी में हुए गोलीकांड की गूंज अभी समाप्त भी नहीं हुई थी कि गुरूवार को प्रातः लगभग 12 बजे मुल्तानपुरा में फिर गोलीकांड हो गया। मुल्तानपुरा में हुए गोली चालान की घटना ने सभी को झकझोर दिया व अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यह जगजाहिर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर लगभग 12 बजे मुल्तानपुरा में गोली से रशीद पिता हाजी खाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार रशीद को पांव में गोली लगी थी। हालांकि वह खतरे से बाहर बताया गया है। इस संबंध में वायडी नगर पुलिस से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि अभी कायमी होना बाकी है। गोली चालन की घटना क्यों और कैसे हुई ज्ञात नहीं हो सका है और नहीं आरोपी का नाम बताया गया। दोपहर 12 बजे की घटना की जानकारी शाम 7 बजे तक मीडिया को नहीं दि गई।