
गौ सेवकों को मानदेय देने के वादा करने पर मुख्यमंत्री का माना आभार
मन्दसौर। जिला गौ सेवक संघ, मंदसौर द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम कलेक्टर मंदसौर एवं उपसंचालक पशुपालन मंदसौर को आभार पत्र देकर कहा गया कि सन् 1997 से आज तक जब से गौ सेवक योजना प्रारंभ हुई है। विभाग द्वारा सौंपे गये कार्य पशु उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, बाधियाकरण, पशु संगणना आदि कार्य कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। गौ सेवक संघ द्वारा म.प्र. सरकार से पंचायत स्तर पर नियुक्ति एवं एक निश्चित मानदेय की मांग की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा गौ सेवकों को अपने वचन पत्र में पशुपालन एवं डेयरी विकास के 5.15 नम्बर पर ग्राम प्रशासनिक सेवा में गौ सेवक पद एवं अन्य कर्मियों की तरह मानदेय देने का वादा किया गया जिसके लिये गौ सेवकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर कमलनाथ को शुभकामनाएं दी गई तथा आशा व्यक्त की गई कि गामीण प्रशासनिक सेवा मंे गो सेवक की सेवाएं जल्द से जल्द की जावेगी।
आभार पत्र सौपते समय जिला गौ सेवक संघ क जिलाध्यक्ष किशोर प्रजापत, जिला सचिव रमेशचन्द्र राठौर, गौ सेवक रामनिवास कुमावत, जवाहरलाल पाटीदार, मोहनलाल नागर, मदन, जगदीश, शैलेन्द्र गौड़, सुरेन्द्रसिंह, संजय जैन, अनिल कुमार, जगदीश आदि उपस्थित थे।