
मंदसौर। सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम साकतली में बुधवार की प्रातः दो सगे भाईयों मे जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की प्रातः 10 बजे ग्राम साकतली में नटवरसिंह पिता गोविन्दसिंह एवं कालूसिंह पिता गोविन्दसिंह जो कि दोनों रिश्ते में सगे भाई है के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जाता है कि इस संघर्ष में दोनों सगे भाईयों के परिवार के बीच जमकर लठ्ठों व कुल्हाड़ीयों का उपयोग हुआ।
खूनी संघर्ष में बन्टूसिंह पिता कालूसिंह उम्र 25 वर्ष की मृत्यु हो गई। जबकि कालुसिंह पिता गोविन्द सिंह, बाबुसिंह पिता कालुसिंह एवं नटवरसिंह पिता गोविन्दसिंह तथा इनका एक पुत्र जिसका नाम ज्ञात नहीं हो सका। गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में लाया गया है।
वहीं खूनी संघर्ष में मृत बन्टूसिंह का पीएम जिला अस्पताल की डॉक्टरों की पैनल कर शव परिजनों को सौप दिया।