
मन्दसौर निप्र। जिला सराफा एसोसिऐशन की बैठक सराफा विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित की गई। जिसमें एसोसिऐशन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवीन कार्यकारिणी में एसोसिऐशन जिलाध्यक्ष मोहनलाल रिछावरा, सचिव उमेश पारिख, कोषाध्यक्ष विक्रम मेहता बनाये गये।
साथ ही सहसचिव अनिल बोहरा, प्रवक्ता गौरव सोनी, उपाध्यक्ष अजय बाकलीवाल, शंकरलाल सेठिया भानपुरा, श्याम सेठिया गरोठ, महेश सोनी शामगढ़, कृष्णकांत फरक्या सुवासरा, दिनेश सेठिया सीतामऊ, मनोहरलाल सोनी दलौदा, विशाल धनोतिया पिपलिया, अशोक सोनी मल्हारगढ़ बनाये गये। सदस्यगणों में विजय कुमार चौरडि़या भानपुरा, प्रकाश छाजेड़ गरोठ, राकेश मेहता शामगढ़, उमेश सोनी सुवासरा, राजेश कंठाली सीतामऊ, जितेन्द्र पोरवाल दलौदा, कमल सोनी पिपलिया, सत्यनारायण सोनी मल्हारगढ़, मंदसौर के विरेन्द्र कुदार , पिंकेश जरक, गौरव तलेरा, राजेश सोनी, आशीष उकावत, हितेश बारभाया, पंकज जैन , मनोहरलाल सोनी रतलाम वाला, पृथ्वीराज सोनी, अनिल तरवेचा, अशोक जैन (फिटिंग साहब), रमेश मच्छीरक्षक, राकेश जैन , प्रकाश बड़ोद वाला लिये गये।