
देश में आर्थिक शैक्षीणक, उन्नति के बाबजुद भीं आर्थिक असमानता है – श्री माखनसिंह चौहान
मंदसौर। जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड मंदसौर के नवमनोनित पदाधिकारियों व संचालक मण्डल का पदग्रहण समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। आयोजित इस पदग्रहण समारोह में आयोजित इस पदग्रहण समारोह में ग्रुंप न 459 के नवमनोनित अध्यक्ष अनिल कियावत ने ग्रुप के अध्यक्ष का पदभार संभाला। जेन सोश्यल ग्रुपा इंटनेशनल फेडरेशन के डायरेक्टर व पूर्व उपाध्यक्षएचएल मेहता ने शपथ अधिकारी के रूप में उन्हे अध्यक्ष की शपथ दिलायी। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष व निवृत्मान अध्यक्ष कांतिलाल रातडिया व सरंक्षक विजय सुराना ने भी कियावत को ग्रुप के अध्यक्ष की कमान सौपी तथा उन्हे ग्रुप का चार्टड सौपकर नये अध्यक्ष के रूप में जवाबदारी दी। शपथ ग्रहण व पद ग्रहण समारोह में स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रिय संयोजक व सिंहस्थ केन्द्रिय समिति के अध्यक्ष माखनसिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के अध्यक्ष सज्जनलाल जैन व जैन सोश्यल ग्रुप मेन के अध्यक्ष अशोक मारू व मप्र रीजन के उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र चौरडिया भी इस अवसर पर मंचासीन थे।
पदग्रहण समारोह में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायकयशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिया, बडोदा के केन्सर सर्जन डॉ राजेश रामानुज व लाभमूनि के नेत्र चिकित्सक डॉ अशोक सोलंकी भी मंचासीन थे। इन सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि देश में आर्थिक शैक्षीणक, उन्नति के बाबजुद भी देश में आर्थिक असमानता है। अभी भी देश में ऐसे लोग है जो पिछडे है। इन पिछडों लोगो को आगे बढाने का काम कोई एक सरकार या संगइन नही कर सकता पिछडे लोगो को अपने साथ तरक्की के मौके उपलब्घ कराना पुरे समाज की जिम्मेदारी है ताकि समतामुलक समाज की स्थापना हो। जैन सोश्यल ग्रुप जैसी संस्थाओं जरूरमंदो लोगो की मदद करती है मै अपेक्षा करूंगा कि नवमनोनित पदाधिकरिगण भी इस दिशा में काम करे।
शपथ ग्रहण अधिकार एचएल मेहता ,सासद श्री गुप्ता ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने भी संबोधित किया।
स्वागत उदबोधन देते हुए ग्रुप के संरक्षक अध्यक्ष व निर्वत्तमान अध्यक्ष कांतिलाल रातडिया ने कहा कि यह नवगठित ग्रुप सभी सदस्यों आशाओं पर खरा उतरे इसके लिये ग्रुप के पदाधिकारियों मिलजुलकर प्रयास करे। ग्रुप की मेम्बरशीप के लिये आवेदन आये है ग्रुप इन पर विचार कर रहे है।
ग्रुप के संरक्षक विजय सुराणा ने कहा कि ग्रुप स्वयंसेवी संस्था के रूप में मानव सेवा के कार्य के लिये पूर्ण समर्पित भाव से काम करेगे।
ग्रुप के नवमनोनित अध्यक्ष अनिल कियावत ने कहा कि ग्रुप यह प्रयास करेगा कि हमारा संचालक मण्डल व पदाधिकारीगण मानसेवा के कार्य में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करे। अधिक से अधिक नेत्र व स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो और अधिकाधिक लोगो को इसका लाभ मिले। मै ग्रुप के सभी सदस्यों का आभारी हूॅ जिन्होने मुझे ग्रुप के अयक्ष की जिम्मेदारी सौपी।
कार्यक्रम में नवमनोनित अध्यक्ष कियावत का हुमड जैन समाज हुमड महिला परिषद जैन सोशयल ग्रुप मेन आदि संस्थाओं ने द्वारा पुष्पहार पहनाकर व बुके भटकर स्वागत किया गया।