
सीतामऊ। वर्तमान में देश को जाति के आधार पर विभाजित करने के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं हमारे देश की संस्कृति एवं परंपराओं को मजबूत करने के लिए देश के सभी समाज धर्म संप्रदाय को एक झंडे तले एकत्र करने की आवश्यकता है यह तभी संभव है जब हम सब मिल जुल कर कहे कि हम भारतीय हैं इसमें भारत माता की आन बान शान को बनाए रखा जा सकता है।
उक्त उद्बोधन आचार्य मधुसूदन शास्त्री ने व्यक्त किए आप रविवार को साईं काल 7.00 बजे श्रीराम उमावि ग्राउंड में राष्ट्र निर्माण वह देश की प्रगति की कामनाओं को लेकर आयोजित भारत माता के अनुष्ठान समारोह को संबोधित कर रहे थे समारोह में 21 हजार 121 दीपदान से भारत माता की पूजा अर्चना की गई दीप प्रज्वलित से पूरा ग्राउंड जगमगा उठा। समारोह में पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ जनपद उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह दिलीप सिंह तरनोद सहित कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे समारोह में विवेकानंद उमावि की छात्राओं ने बेटी है तो कल है विषय पर बापू नृत्य प्रस्तुति दी अतिथियों द्वारा कन्या पूजन भी की गई संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल पांडे ने किया समारोह के सुचारु संचालन मैं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह लोगनी नगर भाजपा महामंत्री वैभव जैन नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित्रा बेरागी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुनीता पालीवाल दिलीप पाटीदार दिनेश वर्मा राधेश्याम पाटीदार सूरजनी राजेंद्र राठौर हीरालाल परमार सोनू जैन मधु जैन विक्रम सिंह प्रशांत चतुर्वेद हितेश भाहुमल दीपक राठौर सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया समारोह वंदे मातरम वह भारत माता के जयकारों से गुंजयमान रहा।