
मन्दसौर। मध्य प्रदेश द्वारा संचालित हॉकी अकादमी जो कि भोपाल में है जिसमे पूरे भारत से प्रतिभावान हॉकी खिलाडि़यों का चयन कर के उनको भारत के लिए तैयार किया जाता है इन चयनित हुए खिलाडि़यों का सारा खर्चा जैसे भोजन, कपड़े, खेल का सामान व पढ़ाई का खर्च आदि सरकार वहन करेगी और उच्य स्तर के कोच द्वारा इनको कोचिंग दी जाएगी ताकि भविष्य में ये खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सके यह जानकारी हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया ने दी। हॉकी फीडर सेंटर कोच अविनाश उपाध्याय ने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी मंदसौर में चल रहे हॉकी फीडर सेंटर के नियमित खिलाड़ी है और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग ले चुके है।
अभी हाल ही में भोपाल हुई इंटर फीडर सेंटर हॉकी प्रतियोगिता जिसमे पूरे मध्य प्रदेश के खिलाडि़यों ने भाग लिया उस प्रतियोगिता में तीर्थ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और भरत सिंग को बेस्ट मिडफील्डर का अवार्ड मिला था।