
मंदसौर। कलेक्टर धनराजू एस गुरुवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक कलेक्टर ने अस्पताल के भीतर एवं आसपास परिसर में भ्रमण कि या। छह वार्डो में चल रहे मरम्मत कार्य को देखा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। ओपीडी के सामने मरीजों व परिजनों के बैठने की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सुझाव लिए।
गुरुवार सुबह 9.30 बजे कलेक्टर धनराजू एस जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के छह वार्डो में पीडब्ल्यूडी द्वारा कि ए जा रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कि या। अधिकारियों से जानकारी ली। बाद में ओपीडी पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सुझाव लिए कि ओपीडी के सामने मरीजों व उनके परिजनों के लिए बैठने की सुविधा हो सकती है क्या। इस पर अधिकारियों ने बैठने की व्यवस्था को लेकर गुंजाइश बताई। कलेक्टर ने यहां पर मरीजों से चर्चा भी की। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ सिविल सर्जन एके मिश्रा, डॉ. सौरभ मण्डवारिया उपस्थित रहे।