
भोपाल। तमिलनाडु में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा चलाई गई ‘अम्मा कैंटीन’ की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी आज शाम लोकलुभावन ‘दीनदयाल रसोई योजना’ की शुरूआत की, जिसके तहत पांच रूपये में गरीबों को भरपेट एक थाली भोजन मिलेगा। यह योजना भाजपा के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर शुरू की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में इसका शुभारंभ किया।
इससे पहले मध्यप्रदेश की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने कहा था, ‘‘सात अप्रैल को ग्वालियर से दीनदयाल रसोई योजना की शुरूआत मुख्यमंत्री चौहान करेंगे। यह योजना प्रदेश के 51 जिलों में से 49 जिलों के मुख्यालयों में आज शाम को छह से सात बजे के बीच शुरू होगी।’’ उन्होंने कहा कि भिण्ड और उमरिया जिले में विधानसभा उपचुनाव के कारण इस योजना की शुरूआत बाद में की जायेगी। गौरतलब है कि भिण्ड जिले की अटेर एवं उमरिया जिले की बांधवगढ़ में नौ अप्रैल को उपचुनाव होना है। माया ने बताया, ‘‘हर जिला मुख्यालय में न्यूनतम एक स्थान पर दीनदयाल रसोई प्रारंभ की जायेगी। आवश्यकतानुसार बड़े शहरों में एक से अधिक केन्द्र स्थापित किए जा सकेंगें।’’ उन्होंने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना से न सिर्फ कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा बल्कि हर वर्ग के व्यक्ति को अपने सामाजिक दायित्व निभाने का सुअवसर भी मिलेगा।
मंत्री माया सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्य करने वाले गरीबों को आवास व्यवस्था के साथ-साथ भोजन की समुचित व्यवस्था के मद्देनजर दीनदयाल रसोई योजना की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पांच रूपये की थाली में कोई भी व्यक्ति भरपेट भोजन कर सकेगा। थाली में चार रोटी, एक सब्जी और दाल शामिल होगी। रोजाना पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक लगभग 2,000 लोगों के खाने की व्यवस्था होगी।’’ माया ने बताया कि योजना की व्यवस्था की निगरानी जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति करेगी। समिति में शासकीय अधिकारियों के अतिरिक्त अनाज व्यापारी संघ तथा सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष को भी सदस्य बनाया गया है। रसोई केन्द्रों के लिए गेहूं एवं चावल एक रूपये प्रति किलो की दर से उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से उपलब्ध करवाया जायेगा। पानी तथा बिजली की व्यवस्था नगर निगम द्वारा नि:शुल्क की जायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना से राशि उपलब्ध होगी। प्रत्येक केन्द्र के लिए स्थानीय मुख्यालय के राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोला जायेगा।
मंदसौर। शुक्रवार को नगर पालिका काॅलोनी गोल चैराहा पर आयोजित भव्य समारोह में नगर पालिका परिषद द्वारा पंडित दिनदयाल अत्योदय रसोई योजना का शुभारंभ किया गया। गरीब व जरूरतमंद लोगो को मात्र 5 रूपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिये मप्र शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद ने यहां रसोई योजना का शुभारंभ किया। विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति प्रियंका मुकेश गोस्वामी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देवीलाल धाकड, जिला भाजपा महामंत्रीगण श्री अजयसिंह चैहान, श्री महेन्द्र चैरडिया, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्षगण श्री नरेश चंदवानी, श्री संजय मुरडिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार, नपा उपाध्यक्ष श्री सुनिल जैन महाबली, गरीबी उन्मूलन समिति सभापति श्री श्रवण रजवानिया ने फिता काटकर नगर पालिका परिषद द्वारा प्रारंभ की गई पडित दिनदयाल अत्योदय रसोई योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्वालियर नगर निगम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के हाथो उद्धाटित हुई पडित दिनदयाल अत्योदय रसोई योजना का सीधा प्रसारण भी मंदसौर नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकडो की संख्या में उपस्थित गणमान्य नगारिको ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमति मायासिंह के उद्बोधन को श्रवण किया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवीलाल धाकड ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारो ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन कभी भी गरीबी के उन्मूलन का प्रयास नही किया गया। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबो के कल्याण के लिये योजना बनाई और उन्हे मुर्तरूप दिया। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर देश की उन्नति का काम कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति प्रियका गोस्वामी ने कहा कि मप्र की सरकार के द्वारा यह जो योजना शुरू हुई है उसका लाभ आम आदमी को मिले इसके लिये हमे ऐसी योजना का अधिक सें अधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए । मप्र सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगो के लिये काम कर रही है उसमें नागरिको की सबसे अहम भूमिका है। हमे सरकार की योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना चाहिए।
नपाध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार ने कहा कि पडित दिनदयाल उपाध्याय देश के सबसे पिछडे व कमजोर वर्ग की चिंता करते थे और इसी कारण उन्होने समाज के अंतिम पक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए अपने साहित्य में अत्योदय की बात कही । नगर पालिका परिषद मंदसौर भी उनके बताए सिद्धांतो पर आगे बढते हुए गरीब व जरूरतमंदो की चिंता कर रही है। मात्र 5 रू में भरपेट भोजन कराने की जो योजना शुरू हुई है उसमें नगर पालिका परिषद पूरा सहयोग दे रही है। जो व्यक्ति यहां भोजन करेगे स्वच्छ व शीतल पेयजल व सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाऐगा।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्षगण श्री नरेश चंदवानी व संजय मुरडिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी श्री एनएस राजावत भी विशेष रूप् से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियो का स्वागत नपाध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार उपाध्यक्ष सुनिल जैन महाबली, नपा सभापतिगण श्रवण रजवानिया, मुकेश खमेसरा, विनोद डगवार, सुनिता बाहेती, नपा पार्षदगण निरांत बग्गा, गुड्डु गढवाल, पं अरूण शर्मा, रमेश ग्वाला, दिपीका जैन, सुदीप पाटिल, श्रीमति संध्या शर्मा, किशोर शास्त्री, निलेश जैन, पुखराज दशौर, अनिल मालवीय, कारूलाल सोनगरा, राकेश भावसार, सीमा नागर, सीएमओ हिमांशु भट्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस मावर, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनिल बंसल, नपा सांसद प्रतिनिधी राजेश नामदेव, भाजपा नेता गौरव अग्रवाल, अजय आसेरी, अनवर मंसुरी अजीज उल्लाह खान, ज्योतिप्रकाश जाजपुरिया, जाकिर नागौरी, इमरान अब्बासी, बसंतीलाल मालवीय, राजाराम तंवर, संजय गोयल, सुरेश देवडा, मनोज व्यास, मिलिन्द व्यास,शंशाक कश्यप, राॅकी यादव, मनोज यादव, संदीप मडोवरा, देवेन्द्र मरच्या, महिला नेत्री सुषमा आर्य, दुर्गा भावनानी, सुनिता गुजरिया, पुष्पा चैहान, तुलसा खत्री, नपा सिटी मिशन मैनेजर श्रीमति दिप्ती शर्मा, अजय शर्मा, नपा अधिकारीगण व कर्मचारीगण सर्वश्री केजी उपध्याय, सुधीर जैन, प्रमोद जैन, जीएल गुप्ता, राजेश उपाध्याय, जाकिर भाई, मोहम्मद शाहिद आदि गणमान्य नागरिको के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रशेखर नागदा ने किया व आभार नपा उपाध्यक्ष श्री सुनिल जैन महाबली ने माना।