
यहां विधान सभा की तैयारी में दोनों पार्टियां अपने संगठन की धार को मजबूत करने में लगे है, और कांग्रेस में पदों की लड़ाई अभी से ही शुरू हो गई है। पार्टी अभी सत्ता से दूर है और अपने संगठन को मजबूत नहीं कर पा रही है। एक जूट होकर नहीं रख पा रही है।
कांग्रेस नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष विनोद शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विनोद शर्मा का कहना है कि – मैं यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता हूँ मुझे मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा मंदसौर जिला युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था में इस पद से स्तीफ़ा दे रहा हूँ’। ’क्योंकि सबसे ज्यादा मेरे द्वारा लगभग 1700 सदस्यता की गई थी में अपने पद से स्तीफा दे रहा हूँ’। ’में पार्टी के निर्णय से संतुष्ट नही हूँ बावजूद में पार्टी के साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से काम करता रहूंगा लेकिन जो जवाबदारी मुझे दी गई उस पद पर में कार्य नही कर पाऊंगा’।