
मंदसौर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा निर्देशानुसार कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस कार्यालय पर किया गया। पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गौतम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण मुकेश काला, राजेश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनिफ शेख सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियो की उपस्थिति में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ।
पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील ने कहा कि सदस्यता अभियान को पोलिंग स्तर तक गंभीरता से ले, पोलिंग कार्यकर्ता आम नागरिको के बीच जाकर कांग्रेस सदस्यता अभियान करेगे तो इसका लाभ आगामी दिनो में कांग्रेस संगठन को मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गौतम ने विधानसभा चुनाव लडने वाले प्रत्यार्शियो सहित अन्य संगठन नेताओं की सदस्यता अभियान में बल दिया। उन्होनें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने हेतु एकजुटता से कार्य करने की अपील की।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मुकेश काला ने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान को प्रत्येक कार्यकर्ता गंभीरता से ले, जो आदेश आला स्तर से मिले उसके अनुरूप प्रत्येक पोलिंग पर सदस्यता अभियान चले।
इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनिफ शेख ने कहा कि कांग्रेस संगठन को उर्जा सत्ता के माध्यम से मिलती है। सत्ता और संगठन के तालमेल के साथ हम प्रत्येक कार्यकर्ता के अनुरूप कार्य करेगे। उन्होनें नपा से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य के लिये पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेश रघुवंशी, कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह तोमर ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर नपा सभापतिगण एवं प्रतिनिधिगण तरूण खिंची ( प्रदेश कांग्रेस सचिव) हाजी रशीद, डिकपालसिंह भाटी, सुदीप पाटील, जितेन्द्र सोपरा, मोहम्मद आसिफ, पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर, जिला कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद हुसैन रिसालदार, असगर भाई मेव, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव आदित्य पाटील, मंडलम अध्यक्षगण रफत पयामी, राजेश बंधवार, दशरथ राठौर, कांग्रेस पार्षदगण एवं प्रतिनिधिगण विजय गुर्जर, यूसूफ खेडीवाला, सादीक गौरी, नारायण कुमावत, शेलेन्द्र गोस्वामी, कांग्रेस नेता राकेश सुरावत, अनिता भदोरिया, अजयसिंह तोमर, नर्मदा नोगिया, घनश्याम लोहार, साबिर हुसैन शाह, मुस्तफा कापडिया, रवि विनायका, संजय जैन, युवा नेता मनजीतसिंह मनी, सफाई मजदूर कांग्रेस नेता मुकेश चनाल, कमलेश जैन, कचरमल जटिया, सकलेन करार, पूर्व पार्षद दिनेश नाई, श्याम गेहलोत, मुर्तजा घडियाली, घनश्याम लोहार, घनश्याम चौहान, ओमप्रकाश मित्तल, अजय सोनी अभिनंदन, हुकुमचंद्र सुरोलिया, मोहम्मद उस्मान मंसुरी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन पूर्व पार्षद प्रीतिपालसिंह राणा ने किया व आभार कमलेश सोनी लाला ने माना।
दो मिनट का मौन रख दी श्रृध्दाजंलि
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षितजी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयपालजी रेड्डी एवं मंदसौर नगर के वरिष्ठ अभिभाषक श्री चंद्रशेखरजी जोशी के निधन पर पर कांग्रेसजनो ने गहरा शोक प्रकट करते हुये गहरा दुख प्रकट किया। इस दौरान कांग्रेसजनो ने दो मिनट का मौन रख श्रृध्दाजंलि अर्पित की।