
भगवान श्री पशुपतिनाथ के दर्शन कर मनोकामना अभिषेक में सम्मिलित होने का शुभ संयोग बना। श्रावण मास में प्रथम बार भगवान शंकर श्रावण मास में प्रथम बार ऐसे दिव्य दर्शन करने का संयाकग मिला जहां एक साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरूष, बच्चों सहित भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हो। गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक की प्रत्येक कृपा को करने से पहले आचार्य द्वारा भली प्रकार संज्ञान कराना अच्छा लगा। उक्त मनोभाव मेरठ से आये डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने प्रकट किये जो 6 अगस्त को धर्मपत्नि के साथ मनोकामना अभिषेक मेें बैठक शुभकामना के साथ प्रकट किये। 6 अगस्त को श्रावण के द्वितीय सोमवार के अवसर पर दो पारियों में सम्पन्न अभिषेक में खटीक समाज सहित लगभग 1000 शिवभक्तों ने अभिषेक किया।
अभिषेक से पूर्व रजत प्रतिमा पूजन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता मेरठ, खटिक समाज अध्यक्ष देवीलाल खीची, इंजी. राजेन्द्र शर्मा उज्जैन, पत्रकार ललित भारद्वाज, ब्रजेश आर्य, भेरूलाल कुमावत एवं मांगीलाल कुमावत भालोट आदि ने किया।