
मंदसौर। एक सप्ताह की ठंड के बाद जिले में मौसम वापस बदलने लगा है। शहर के अधिकतम तापमान में तेजी आने लगी है। 3 दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं रविवार को यह 11.5 डिग्री दर्ज किया। अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री से बढ़कर रविवार को 25 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि रात होते ही नम हवाएं ठंड का अहसास करा रही हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. मिश्रा के अनुसार तीन से चार दिन तापमान बढ़ेगा उसके बाद वापस ठंड में तेजी के आसार हैं। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में मौसम में हो रहे बदलाव और शीत लहर चलने के कारण मौसम में तेजी से ठंडक फैल रही है। किसानों को चाहिए वे अपनी फसलों के आस पास धुआं कर शीत लहर से बचाने के लिए प्रयास करें।