
हम समरस समाज का निर्माण कर भारत माता को परमवैभव पर ले जाने में सहभागी बनेगें – डॉ. श्रीकांत
मंदसौर निप्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर का मकर सक्रांति उत्सव आदिनाथ विहार श्री कृष्ण शाखा पर सम्पन्न हुआ। जिसमे संघ के मालवा प्रान्त के प्रांत प्रचारक डॉ. श्री कांत जी का बौद्धिक हुआ। आपने कहा कि हमारी भारतीय कालगणना वैज्ञानिक आधार पर विश्व मे सर्वश्रेष्ठ है जिसे संपूर्ण विश्व ने माना है। एक हजार वर्ष पूर्व व बाद कि जानकारी भी हमारी कालगणना में हमे सटीक मिलती है। आज देश का सबसे विभाजनकारी नारा है हिंदु मुस्लिम सिख ईसाई सब है भाई-भाई। हिंदु और सिख अलग कैसे हो सकते है। सिक्ख समाज का बलिदान रहा है हिन्दु समाज व देश के लिए वह अलग कैसे हो सकता है? आज देश मे छुआछुत व जातिगत भेदभाव का वातावरण बनाने का कार्य किया जा रहा जिसे हमे समझना होगा। हमारा समाज संस्कारित और सद्गुणो से युक्त है। हमे हमारी शक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है। आज इस उत्सव पर सभी संकल्प ले कि हम समरस समाज का निर्माण कर भारत माता को परमवैभव पर ले जाने में सहभागी बनेगें।
इस अवसर पर मंचासीन थे नगर संघचालक सत्यनारायण जी सोमानी और कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र कोठारी ने की। बौद्धिक के पश्चात नगर में पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए नगर के प्रमुख मार्गों से सायकल यात्रा निकाली गई जिसमें सभी उम्र के स्वयंसेवको ने उत्साह से भाग लिया इस अवसर पर घोष वादन भी किया गया यह जानकारी संघ के प्रचार विभाग के द्वारा दी गई।