
पाटीदार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने सीतामउ पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री
मंदसौर। सुवासरा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सभा बुधवार को सीतामउ में पूर्व सीएम कमलनाथ ने ली। यहां उनका भावुक भाषण चर्चा में रहा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा मैं तो मध्यप्रदेश को विकास के रास्ते पर लाया। दो चरणों में किसानों का कर्जा माफ किया। माफियाओं का खात्मा किया। शुद्ध का युद्ध चलाया। 100 रूपये में बिजली दी। ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लाया। मैंने डेढ़ वर्ष में कोन सा पाप, गुनाह या गलती की बतायें। लेकिन भाजपा ने धन बल के आधार पर कांग्रेस की सरकार गिरा दी।
श्री नाथ ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और जनादेश की हत्या कर प्रदेश में सरकार बनाई। लेकिन मैं अब आप लोगों को विश्वास दिलाता हूँ कि प्रदेश में फिर से कांगेस की सरकार आयेंगी ओर हम लोग दिवाली साथ में मनायेंगे। श्री नाथ ने कहा कि सत्ता के लालची और भूखे लोगों ने जनादेश का माखौल उड़ाकर रख दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लो कमलनाथ को वोट मत दो, कांग्रेस को वोट मत दो लेकिन तस्वीर देखों और सच्चाई का साथ दो। मुझे कोई प्रमाण पत्र चाहिए तो आप से चाहिए शिवराज या भाजपा से नहीं। अंत में श्री नाथ ने कहा कि राजभवन में फिर से कांग्रेस का परचम लहरायेंगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम सीतामउ में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राकेश पाटीदार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने आये थे।
भाजयुमों ने दिखायें नाथ को काले झंडे
हम बात करना चाहते थे। युवाओं से किये छल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पांच दिन तक कमलनाथ से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष तक से आग्रह किया। प्रशासन के शांतिपूर्ण धरने को लेकर आवेदन आचार संहिता से पूर्व देने के बाद भी अनुमति नही दी गई । युवाओं की बात को आवाज को चैतरफा अनसुना करने का परिणाम ही यह आक्रोश और विरोध प्रदर्शन था। उक्त बात भाजपा युवा मोर्चाे जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि सुवासरा दौरे पर आए मिस्टर झांसेबाज इस बात को समझ ले यह सुवासरा विधानसभा का युवा है। अपने हक के लिए लड़ना जानता है। इसे चलो-चलो सुनने की आदत नही है, यह अनदेखी करने वालो को चलता करने वाला युवा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने शांतिपूर्ण आंदोलन को पहले धरने की अनुमति न देकर और फिर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर ठीक नही किया। युवाओ की आवाज लाठी से दबने वाली नही है। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध हमारा अधिकार है। बेवजह लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों को छोड़ेंगे नही आयोग और विभागीय उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगें। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने युवाओं, बेरोजगारों के अधिकारों का हनन करने वालो को काली पट्टी पहना कर काले झंडे दिखाए है।