
भाजपा ने जलाया कांग्रेस सरकार का पुतला –
मन्दसौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देश पर में भाजपा जिला मंदसौर के द्वारा 21 जनवरी 2019 सोमवार के दिन दोपहर 2ः00 बजे गांधी चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर प्रदेश सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंदरसिंह सिसोदिया ने बताया कि जब से प्रदेश में काग्रेस की सरकार आई है तब से हत्याओ का दोर चल पडा है। प्रदेश में अपराध बड रहै है एंव कानुन व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अभी हाल हि 20 जनवरी 2019, रविवार को बड़वानी जिले के बलवारी के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे सुबह घूमने के लिए निकले थे जिन की निर्मम हत्या कर दी गई और आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी। अपराधियों के मंसूबे बड़े हुए हैं और वह आए दिन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार आंख कान बंद किए बेठी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या किया जाना अपने आप में एक बड़ा सवाल पैदा करता है, ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करते हुए जिसके सोमवार के दिन गांधी चौराहे मंदसौर पर दोपहर 2ः00 बजे सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम के इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, सह प्रभारी महेंद्र भटनागर, विधायक जगदीश देवड़ा, पूर्व विधायक कैलाश चावला, बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, सुषमा आर्य, मानसिंह मच्छोपुरिया, अनिल कियावत, अजय सिंह चौहान, विनय दुबेला, रमेश चंद्र चन्द्रे, नरेश चंदवानी, संजय मुरडिया, पुष्पेन्द्र भावसार, मुकेश खिमेसरा, विनोद डगवार, अरूण शर्मा, गौरव अग्रवाल, निलेश जैन, अरविन्द सारस्वत, पुलकित पटवा सहित मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।