गांधी सागर बांध के 5 गेट खुले, चंबल किनारे के गांवों में अलर्ट
जल संसाधन विभाग ने भानपुरा और गरोठ तहसील के निचले इलाकों में रहने वालों से सतर्क रहने की अपील की है।
लगातार बारिश के बाद गांधी सागर बांध का जलस्तर बढ़ने पर शुक्रवार रात 5 गेट खोले गए। जल संसाधन विभाग ने चंबल किनारे के गांवों में मुनादी कराई है।
भानपुरा और गरोठ तहसील के निचले इलाकों में रहने वालों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।