धर्मराजेश्वर मंदिर तक पक्की सड़क का काम दिसंबर तक पूरा होगा
शामगढ़ के पास चट्टान काटकर बने इस मंदिर तक पहुंचना अब आसान होगा।
चंदवासा के पास स्थित धर्मराजेश्वर मंदिर तक 6 km पक्की सड़क का काम तेज़ी से चल रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार दिसंबर तक सड़क तैयार हो जाएगी, जिससे पर्यटक बसें भी मंदिर तक पहुंच सकेंगी।


