सोंधनी के यशोधर्मन विजय स्तंभ पर बनेगा नया व्याख्या केंद्र
पुरातत्व विभाग के प्रस्ताव में 6वीं सदी के स्तंभों के इतिहास को डिजिटल डिस्प्ले से समझाने की योजना है।
शहर से 4 km दूर सोंधनी में खड़े यशोधर्मन के विजय स्तंभ 6वीं सदी के हैं। पुरातत्व विभाग ने यहां व्याख्या केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
केंद्र में स्तंभों पर लिखे अभिलेखों का हिंदी अनुवाद और मालवा के इतिहास पर डिस्प्ले लगाए जाएंगे।


